रामगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा रामगढ़ जिला के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में रामगढ़ जिला के 13 मंडल में रामगढ़ कैंट मंडल गोला मंडल चितरपुर मंडल दुलमी मंडल भुरकुंडा मंडल भदानी नगर मंडल पतरातू मंडल मांडू मंडल आरा मंडल घाटो मंडल नगर परिषद मंडल सभी मंडल अध्यक्षों को मस्क एवं मेडिकल किट वितरण किया गया। हजारीबाग के लोकप्रिय सांसद जयंत सिन्हा के सौजन्य से सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर सांसद महोदय के सौजन्य से मस्क एवं दवा वितरण किया जाएगा ।पूर्व में भी संसद जयंत सिन्हा के द्वारा ऑक्सीमीटर राशन का वितरण किया गया। और सांसद महोदय रामगढ़ और हजारीबाग पूरे क्षेत्र में अक्षय पात्रा के द्वारा गरीब असहाय लोगों को राशन किट वितरण कर रहे हैं ।इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।