गोड्डा: जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। संघ के चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अजीत कुमार सहाय एवं सहायक चुनाव पदाधिकारी नन्दन कुमार ठाकुर एवं प्रीतेश कुमार सिंह बनाए गए हैं।
चुनाव के लिए नामांकन प्रपत्र खरीदने का काम प्रारंभ हो गया है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को आठ पदों के नाम निर्देशन के लिए प्रपत्र खरीदा गया, जिसमें उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए दो, महासचिव, संयुक्त सचिव एवं पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए एक-एक और आवर्ती संयोजक के लिए एक है।
विदित हो कि 18 सितंबर से विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रपत्र दाखिल किया जाएगा। स्क्रूटनी 22 सितंबर को, नामांकन वापसी 23 सितंबर तथा मतदान 1 अक्टूबर 2021 को होगा उसी दिन देर शाम तक मतों की गिनती की जाएगी तथा सफल उम्मीदवारों को 4 अक्टूबर 2021 को प्रमाण पत्र दिया जायेगा।