महेशपुर : थाना में दर्ज लंबित कांड के दो फरार आरोपितों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान कांड के अनुसंधानकर्ता ब्रजकिशोर सिंह ने शहरग्राम निवासी रामप्रसाद साहा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है ।बताया गया कि रामप्रसाद साहा के खिलाफ जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने तथा घर में चोरी करने का मामला दर्ज किया गया था। वही दूसरा कांड के अनुसंधानकर्ता अयोध्या सिंह ने टांगीदाहा गांव में छापेमारी कर नामजद आरोपित सुनील मुर्मू को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने तथा छेड़खानी करने का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज करने के बाद दोनों नामजद आरोपित फरार चल रहा था।पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर मंगलवार को दोनों आरोपितों को स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया गया।