गुमलाः जिला परिवहन पदाधिकारी, गुमला विजय सिंह बिरूवा की अगुवाई में परिवहन विभाग, मोटरयान निरीक्षक अरुण कुमार झा एवं सड़क सुरक्षा के टीम द्वारा रायडीह थाना के मांझाटोली चेक पोस्ट सामने ट्रक, पिकअप, हाईवा एवं जेसीबी वाहनों का कागजात का जांच किया गया। इस क्रम में वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात नहीं प्रस्तुत करने पर 06 वाहनों को जप्त किया गया। जिसमें 04 हाईवा एवं 02 जेसीबी वाहन शामिल है। यह जांच अभियान सुबह 7:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक चलाया गया।
वाहन जाँच अभियान में मुख्य रुप से रोड सेफ्टी मैनेजर कुमार प्रभास, आईटी असिस्टेंट मंटू रवानी एवं रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट प्रणय कांसी शामिल थे।