पथरगामा: पथरगामा थाना कांड संख्या 58/21 में दहेज प्रताड़ना का केस किया गया है। परिवाद संख्या 206/21 के आधार पर थाना में कन्हैरा रामगढ निवासी विजय पंडित, जयराम पंडित, विष्णु पंडित आदि पर केस दर्ज किया गया है। लड़की के पिता बहादुर पंडित ने दर्ज प्रथमिकी में कहा है कि पुत्री की शादी विजय पंडित से तय की गई थी। शादी खर्च के लिए 75 हजार दिया गया था। जब शादी के लिए दिन तय करने को कहा जाता तो टालमटोल कर इनकार किया कि 2020 में शादी नहीं करेंगे। बाद में कहा जाने लगा कि लड़का गाड़ी चलाने का काम करता है। इसलिए काम धंधा करने के लिए शादी के एवज में एक लाख और चाहिए। इधर थाना प्रभारी बलिराम रावत ने बताया कि कांड दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।