सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला कांड्रा मुख्य सड़क के दुगनी हाई स्कूल मोड़ पर आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस प्रकार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सरायकेला पुलिस द्वारा सोमवार को उस क्षेत्र पर ड्रम और स्लाइड बैरियर लगाया गया है। सदर थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि उक्त स्थान पर तीव्र गति आवागमन करने वाले वाहनों के गति नियंत्रण हेतु यह व्यवस्था की गई है। कारण अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं वाहनों के अनियंत्रित गति के कारण ही होती है। तीव्र एवं अनियंत्रित गति से वाहनों के आवागमन से होने वाली दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु पुलिस द्वारा निरन्तर प्रयास जारी है। विगत दिनों दुगनी स्कूल मोड़ पर हुए कुछ सड़क दुर्घटनाओं के बाद स्थानीय निवासियों द्वारा भी वाहनों के गति नियंत्रण की ठोस पहल करने की मांग की गयी थी।