डीईओ ने राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिठियो का अनुश्रवण सह निरीक्षण किया
लोहरदगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार महावर के द्वारा राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिठियो, प्रखंड सेन्हा का अनुश्रवण सह निरीक्षण किया गया।
अपने 2 घंटे के कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, लोहरदगा द्वारा विद्यालय में संचालित सभी गतिविधियों का अवलोकन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी, लोहरदगा के द्वारा विद्यालय में 5 फलदार वृक्ष लगाया गया। वृक्ष लगाने के उपरांत जल संचय गड्ढे का भी उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में विद्यालय के बच्चों के द्वारा स्वागत एवं कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। डीईओ ने कहा कि यह जिला के श्रेष्ठ विद्यालयों में से एक है, शिक्षकों से कहा कि केवल पुस्तकें पढ़ना ही शिक्षा नहीं है। बच्चों का सर्वांगीण विकास ही मूल उद्देश्य होना चाहिए। हमारे शिक्षकों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्होंने लगाए गए वृक्षों के देखभाल करने को भी कहा। कार्यक्रम को जिला परिषद सदस्य राम लखन प्रसाद, मुखिया तोड़ार सुखदेव उरांव,एसएमसी अध्यक्ष, रवि साहु, राजकिशोर प्रसाद,प्रभारी प्रधानाध्यापक, गणेश लाल,सहायक शिक्षक सह राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर गणेश लाल ने स्वलिखित पुस्तक “The communication ” जिला शिक्षा पदाधिकारी, लोहरदगा को भेंट किया।
ऊक्त अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं, smc सदस्य और अभिभावकगण उपस्थित थे।