सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला: सरायकेला कांड्रा मुख्य मार्ग पर सीनी मोड़ में यात्री शेड नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी है।
गर्मी के दिनों में यात्रियों को अपना छांव दे रहा मोड़ का विशाल ईमली का वृक्ष भी इस बार सुख गया है। यह वृक्ष वर्षों से अस्थाई शेड के तर्ज पर यात्रियों को अपनी छांव में आश्रय देता था। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सीनी मोड़ में हमेशा यात्रियों का जमावड़ा रहता है।
अगल बगल के गांववालो यहीं से सरायकेला जिला मुख्यालय, चाईबासा एवं जमशेदपुर आने जाने के लिए वाहनों की प्रतीक्षा करते हैं। सीनी रेलवे स्टेशन आवागमन का ऑटो स्टैंड भी यहीं पर है।
इस मोड़ पर एक यात्री शेड था। मुख्य सड़क के मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य के समय सड़क की ऊंचाई बढ़ाने से यह नीचे रह गया था। कुछ समय तक अनुपयोगी रहते हुए पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।
सड़क मजबूतीकरण के पश्चात अनेक स्थानों पर यात्री शेड बनाए गए परंतु सीनी मोड़ जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर यात्री शेड निर्माण नहीं किया जाना लोगों की समझ से परे है।