महेशपुर :प्रखंड मुख्यालय समेत कई सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से रविवार को दुर्गा मां को भावभीनी विदाई दी गई। महिलाओं ने एक दुसरे को सिंदूर लगाकर धूमधाम से मां को विदा किया। जबकि भक्तों ने भावपूर्ण संगीत और माँ की जयकारा लगाकर प्रतिमा को भ्रमण कर विसर्जन किया। मां दुर्गा को सिंदूर लगाते हुए महिलाएं काफी भावुक देखी गई |साथ ही भक्तो ने ढाक की धुन पर उत्साह और उमंग का वातावरण में दिखाई दिया वहीं बंगाली लोक प्रचलित गीत अश्चे बोछोर आबार होवे का जयकारा जोर सोर से कामना की गई। साथ ही मां से घर और परिवार में सुख और समृद्धि की कामना की गई। कई महिलाएं सेल्फी लेते देखे गए मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ इस पल को कैमरे में कैद करते हुए दिखाई दी। कमेटी के सदस्यों द्वारा मां का प्रतिमा को पूरे प्रखंड मुख्यालय का भ्रमण कराकर तालाब में विसर्जन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहे। मौके पर मंदिर कमेटी के अमल राय, बासुदेव कर्मकार, विनय भगत, अटल घोष, दिलीप भगत, बीरबल मंडल, राम साहा, पार्थो प्रतिम मोदक, राम नारायण भगत, गुड्डू भगत समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। पाकुर प्रतिनिधि के अनुसार शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के कई दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन ढोल ढाक बजाते हुए किया गया वहीं इस दौरान काफी उत्साह का माहौल देखा गया।