बरही से प्रमोद विश्वकर्मा/बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों के विरोध में भाजपाइयों के हल्ला बोल और सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को किया गया लाठी चार्ज के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल है।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बुधवार को बरही चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची में हुए लाठीचार्ज के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।
वहीं हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू ने की।
मौके पर बरही विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, संजीव कतरियार, सांसद प्रतिनिधि सह जिप सदस्य प्रतिनिधि गणेश यादव, वरिष्ठ नेता भगवान केशरी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष बंधन यादव, पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, मुखिया गोविंद साहू, उमेश साहू, अशोक केशरी, सोनू केशरी, राजकुमार केशरी, अर्जुन केशरी, रितेश गुप्ता, दिलीप सहित भाजपा कर कई कार्यकर्ता शामिल थे।