रांची: झारखंड अभिभावक संघ का प्रयास रंग लाया,शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार ने क्लास वन से लेकर 8 तक की क्लासेस अगले आदेश तक के लिए सस्पेंड की झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने झारखंड सरकार के शिक्षा साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव एवं रांची उपयुक्त को पत्र लिखकर बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी की मांग की थी।
शिक्षा साक्षरता विभाग द्वारा 30 अप्रैल से अगले आदेश तक क्लास वन से लेकर 8 तक छुट्टी देने की घोषणा की है जिसका स्वागत झारखंड अभिभावक संघ ने किया है। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं।
इस संबंध में झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि काफी संख्या में अभिभावकों की शिकायत लगातार मिल रही थी इस संबंध में पहल करने की जिसको देखते हुए अभिभावक संघ ने पत्र के माध्यम से प्रधान सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को अवगत कराते हुए छुट्टी की मांग की थी।