रामगढ़ : झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2024 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कंजगी का मैट्रिक परीक्षा का परिणाम सौ में सौ प्रतिशत रहा.
विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र एवं खेल शिक्षक निरंजन महतो ने बताया की विद्यालय से कुल 68 छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी जिसमें सभी 68 विद्यार्थी सफल रहे. यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। उसमें 42 छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान, 26 छात्र छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है जिसमें विद्यालय में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी प्रथम स्थान तनुजा कुमारी 83.80%, द्वितीय स्थान रोहन बेदिया 81.60%, तृतीय स्थान सत्यम बेदिया 81%, चतुर्थ स्थान तन्नू कुमारी 79.80%, पंचम स्थान कशिश गोस्वामी 78%, निक्की कुमारी 77%, निशांत यादव 76.20%, ब्यूटी कुमारी 75.40%, अकबर हुसैन 75% बिंदेश्वरी कुमारी व राधा कुमारी 74% लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के सभी शिक्षक एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र बेदिया, महेंद्र, निरंजन महतो, अविनाश यादव, रामानुज कुमार, ओम प्रकाश महतो, रूपेश कुमार, संजीत सिंह, जयकुमार राम, संजय कुमार रवि, रासबिहारी महतो, अमरचंद बेदिया, रामदेव बेदिया, पूर्णिमा कुमारी, रोशन लाल, दीपक कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की है।