मयूरहंड(चतरा)। बुधवार को मयूरहंड थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह को बुधवार को सेवानिवृत्त होने पर सादे समारोह में विदाई दी गई। मौके पर डीएसपी केदार नाथ राम व थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। पदाधिकारियों ने श्री सिंह को रामायण, अंगवस्त्र व छाता आदि भेंटकर भवपूर्ण विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं डीएसपी श्री राम ने कहा कि हर किसी को नौकरी में सेवानिवृत होना पडता है। पर सही सलामत नौकरी पुरा करना चुनौती भरा है। आज माओवादियों व अन्य नक्सली संगठनों के कायराना हरकत से कई पुलिस कर्मी असमय काल के गाल में समा गए। ऐसे में सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त होकर जाना सौभाग्य की बात है। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है, जो श्री सिंह जैसे अनुभवी व्यक्ति के साथ काम कर सीखने का मौका मिला। कृष्ण कुमार सिंह 1986 बैच के बिहार कैडर के कर्मी थे, पहली पोस्टींग रांची में हुई थी और सेवानिवृत्त 30जून 2021 को चतरा जिले के मयूरहंड थाना से हुए।