सरायकेला: सरायकेला अंचल एवं गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत टेंटोपोसी के बासंती मंदिर में गुरुवार को 10 ब्राह्मण बालकों का उपनयन संस्कार एवं दशहरा पूजा के साथ बसंती दुर्गा पूजा उत्सव का विधिवत पूजा अर्चना के साथ समापन किया गया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी देवी माता के समक्ष माथा टेक कर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्रवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। वे प्रतिवर्ष देवी माता के दर्शन को यहां आते हैं। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। टेंटोपोसी का बासंती पूजा क्षेत्र में प्रसिद्ध है,अगल बगल के ग्रामीणों सहित पड़ोसी जिले एवं राज्यों से भी लोग माता के दर्शन एवं पूजन के लिए आते हैं। बताया जाता है कि टेंटोपोसी में वर्ष 1984 से बसंती दुर्गा पूजा का आयोजन होते आ रहा है।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बसंती पूजा कमेटी के तत्वावधान में बासंती दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। रविवार को महा सप्तमी के साथ बासंती दुर्गा पूजा का शुभारंभ हुआ और सोमवार को महा अष्टमी की पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर मां के दरबार में उपस्थित हुए और पूजा अर्चना कर सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।
गुरुवार को विसर्जन पूजा के साथ मां की विदाई दी गई। इस मौके पर यहां उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाता है जहां ब्राह्मण बालकों को निशुल्क उपनयन संस्कार कराया जाता है।प्रति वर्ष की भांति इस बार भी पूजा कमेटी के तत्वावधान में बसंती दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया।