रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : सोनुवा निवासी डिम्पल मुंडा को जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक खीरू महतो ने प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए डिम्पल मुंडा को प्रदेश सचिव बनाए जाने का मनोनयन पत्र जारी करते हुए संगठन की मजबूती के लिए काम करने का निर्देश दिया है। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर डिम्पल मुंडा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, श्रवण कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह, अरूण कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश सिंह चंद्रवंशी व पश्चिमी सिंहभूम जिला संयोजक बिश्राम मुंडा के प्रति आभार प्रकट किया है। डिम्पल मुंडा ने कहा पार्टी ने जिस उद्देश्य और भरोसे के साथ जिम्मेदारी सौंपी है उसपर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कहा कि उनकी प्राथमिकता जिला नहीं बल्कि पूरे कोल्हान प्रमंडल में जदयू को मजबूत करना होगा। ताकि आने वाले पंचायत चुनाव, नगर निकाय एवं लोस व विस में पार्टी को सफलता मिल सके। कहा कि प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलते ही वह ग्रामीण व शहरी क्षेत्र का भ्रमण कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन का संदेश देते हुए लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। साथ ही मनोहरपुर विस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता होगी। मालूम हो कि डिम्पल मुंडा 2019 के विस चुनाव में मनोहरपुर विस से जदयू की प्रत्याशी रही थी।