राजनगर: सरायकेला झामुमो के पुर्व जिला उपाध्यक्ष भोला महांती एवं सरायकेला के पुर्व नगरध्यक्ष शंभु आचार्य अपने समर्थकों संग सोमवार को भाजपा में शामिल हुए।
राजनगर में भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी, प्रत्याशी गीता कोडा, विस संयोजक विनोद श्रीवास्तव एवं भाजपा नेता गणेश महाली द्वारा इन्हे माला पहना कर पार्टी में शामिल कराया गया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी ने कहा कि इनके भाजपा में आने से सरायकेला में संगठन और अधिक मजबूत होगी, जिसका लाभ लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा।
भाजपा में शामिल होने के पश्चात भोला महांती व शंभु आचार्य ने कहा कि देश व राज्य का भला भाजपा ही कर सकती है। सिंहभूम लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी गीता कोडा की जीत सुनिश्चित करने का काम करेंगे। दोनो ने कहा कि झामुमो में अब गणेश परिक्रमा करने वालों की पुछ बढ गयी है। जमीनी कार्य करने वालों की कोई कद्र नही है। इसी कारण झामुमो छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए।