गोड्डा : सदर प्रखंड के खरवा डंगाल मारखन मैदान में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट की समाप्ति के उपरांत खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण शुक्रवार की रात किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत के मुखिया सह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दिनेश यादव के द्वारा प्रथम पुरस्कार मांझी टोला, गोड्डा को 10 हजार रुपए दिया गया। द्वितीय पुरस्कार बालमुकुंद राणा एवं जयकृष्ण यादव के द्वारा जमुआ गंगटा गोड्डा को 7 हजार रुपए दिया गया। तृतीय पुरस्कार रामदेव कुमार, मंटू झा, वासुदेव भगत के द्वारा कमरा वारनी को 4000 नगद दिया गया। चतुर्थ पुरस्कार रामाकांत झा, सुरेश महतो, मुनिलाल भगत के द्वारा मखनी को 3500 रुपए दिया गया।
मुखिया श्री यादव ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन के लिए एवं पूजा समिति को कार्यक्रम कराने के लिए धन्यवाद दिया। मौके पर राजू मरांडी, महेंद्र यादव, फनी मांझी, लोबिन, जनार्दन राउत, राजेश यादव, परमानंद मंडल, विजय महतो, अशोक, अंगद, सीताराम एवं अन्य लोग मौजूद थे।