सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला: सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक जी. क्राइस्ट किशोर द्वारा 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 343 एवं 346 सहित कई मतदान केंद्रों का भ्रमण किया गया।
भ्रमण सह निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, साफ सफाई शौचालय इत्यादि मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। मतदान केंद्र संख्या 346 पर फर्स्ट टाइम वोटर (दिव्यांग) के साथ उन्होंने संवाद किया तथा उन्हें नए मतदाता बनाने पर शुभकामनायें देते हुए जीवन मे लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की बात कही।
मतदान केंद्र संख्या 343 (प्राथमिक विद्यालय सरगीडीह) मे उनके द्वारा उपस्थित ग्रामीणों तथा फर्स्ट टाइम वोटर्स को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी। नए मतदाताओं के साथ सर्किल गेम के माध्यम से हम नए मतदाता है, वोट जरूर डालेंगे का संदेश दिया गया।
विभिन्न मतदान केन्द्रो के भ्रमण के क्रम मे उपस्थित ग्रामीणों एवं नए मतदाताओं से वार्ता करते हुए निर्धारित मतदान तिथि 13 मई को अवश्य मतदान करनें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करने की बात कही गई। साथ ही बताया गया कि बिना किसी लोभ व लालच के मतदान करें और एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज करें।
इस अवसर पर उनके साथ सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सरायकेला सुनील कुमार प्रजापति, सामान्य प्रेक्षक के सम्पर्क पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सरायकेला मुख्यालय, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला येस्मिता सिंह सहित संबंधित अन्य उपस्थित रहे।