- बरही के बरदाग में कुआं से छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद गांव में सनसनी
- परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही थाना अंतर्गत धनवार पंचायत के बरदाग गांव में गुरुवार देर संध्या को एक कुआं से छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ है।
बच्ची का शव की पहचान कोरियाडीह बरदाग गांव के ही प्रकाश कुमार सिंह की पुत्री परी कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को बरामद करते हुए शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन को ईडी फिर बुला सकती है इस तारीख को, जानिए कब
वहीं बच्ची की दादी शनिचरी देवी ने अपना फर्दबायन दर्ज करवाते हुए एक अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि उनकी बहू पूजा देवी (परी की मां) के साथ उनकी पोती शाम में शौच के लिए निकली थी। जहां से बच्ची को कम्बल ओढ़ा हुआ एक व्यक्ति लेकर भागने लगे।
काफी हल्ला करने के बाद उनके घर वाले पहुंचे और बच्ची की खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन करने के बाद बच्ची का शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर सुनसान कुँआ से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ललित कुमार, एसआई आदित्य कुमार, ओमप्रकाश कुमार घटना स्थल पर जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।
इसे भी पढ़ें: शर्मनाक: पैसा नहीं मिलने पर अस्पताल ने छह माह के बच्चे का शव देने से किया इनकार, फिर जानिए क्या हुआ
इस बाबत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही धनवार पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, प्रकाश साव, उपमुखिया दामोदर प्रसाद, बिनोद प्रसाद, नरेश प्रसाद, महेंद्र, अजित, जागेश्वर, अजय कुमार आदि पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। वही शोक संवेदना व्यक्त किया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
दिन में 20,000 गुम व संध्या समय पुत्री गुम
कहते हैं समय खराब होता है तो कई समस्याएं आती है। ऐसा ही वाक्या पीड़ित परिवार के साथ हुआ।
बताया जाता है कि मृतका परी कुमारी की मां दिन में करियातपुर स्थित बैंक से रुपया निकालकर घर आ रही थी। इसी बीच उसका 20000 रुपया गुम हो गया। जिसकी खोजबीन वह संध्या समय तक करियातपुर में करती रही।
संध्या समय थक हार कर जब वह घर वापस लौटी तो देर संध्या समय अपनी मासूम पुत्री के साथ घर से शौच के लिए निकली। उसके बाद उक्त हादसा हुआ जिसे सभी को झकझोर कर रख दिया। कुआं से मासूम सी बच्ची परी की शव बरामद होने के बाद पूरा गांव व आसपास में सनसनी फैल गई है। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।