सूर्यदेव अब तो कर दो माफ, पसीना छूट रहा दिन और रात, दोनो टाइम नहाने से भी नहीं बन रही बात। हाय रे ये गर्मी, हमें कर दो अब माफ
रांची: अप्रैल में जून जैसी तपिस। हाय रे ये गर्मी (Haye Re ye Garmi) , लोगों का जीना किया मुहाल, राज्य के कई हिस्सों में पारा पहुंचा 40 के पार। हाय रे ये गर्मी (Haye Re ye Garmi) , लोग हो रहे पसीने पसीने।
चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोग हुए परेशान, हाय रे ये गर्मी (Haye Re ye Garmi) ।
Haye Re ye Garmi! से अब स्वास्थ्य विभाग ने भी जारी किया अलर्ट
सूर्यदेव के रोद्र रुप के कारण जहां पूरे झारखंड के लोग परेशान हैं। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग को भी लोगों के के लिए अलर्ट जारी करना पड़ गया है। राजधानी रांची हो या पलामू प्रमंडल, संथाल परगणा हो या दक्षिणी छोटानागपुर के इलाके हो। सभी स्थानों पर सूर्यदेव के रोद्र रूप के कारण लोग परेशान, हलकान नजर आ रहे हैं।
अब लोग ये कहते नजर आ रहे हैं कि (Haye Re ye Garmi)। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने इस भीषण गर्मी से होने वाले दुष्प्रभाव और सावधानी बरतने के निर्देश दिये हैं। जिससे किसी भी परेशानी से बचा जा सके। वहीं, हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी संपर्क किया जा सकता है और डॉक्टर से सलाह भी ले सकते हैं।
Haye Re ye Garmi: इन चीजों का ख्याल रखने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने किया जारी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देश में बताया गया है कि इन चीजों का रेगुलर इस्तेमाल करें। इसमें नमक-चीनी का घोल, तरबूज, खरबूज, छाछ, नींबू पानी, आम का शर्बत, लस्सी, ककड़ी, खीरा और ओआरएस घोल।
ओआरएस का पैकेट सरकारी हॉस्पिटलों में फ्री में उपलब्ध है। साफ बर्तन में एक लीटर पानी (साधारण ग्लास से पांच ग्लास) में ओआरएस का एक पूरा पैकेट घोल दें।
इसे भी पढ़ें: कृष्णा राम सेवा भावना के लिए हैं एक मिसाल
बच्चों को अगर कोई परेशानी हो तो तैयार किए गए ओआरएस घोल को कुछ-कुछ अंतराल पर चम्मच से देते रहें। वयस्क इसे जरूरत के हिसाब से ले सकते है। बनाए गए ओआरएस घोल को 24 घंटे के बाद उपयोग न करें।
घर से बाहर निकलने के पहले इन चीजों का प्रयोग करें। हल्के रंग के ढीले ढाले सूती कपड़े, धूप का चश्मा, तौलिया,गमछा, जूते-चप्पल पहनकर ही बाहर जाए
इन बातों का रखें ध्यान
-गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ज्यादा पानी पीएं
– घर से बाहर निकलें तो खुद को कवर करके ही निकलें
-लू लग जाने पर उस व्यक्ति को छांव में लिटा दें
-अगर उसके कपड़े फीटिंग हों तो उसे ढिला कर दें अथवा हटा दें
– ठंडे गिले कपड़े से शरीर पोछें या ठंडे पानी से नहलाएं
-लू लगे व्यक्ति की हालत में एक घंटे तक सुधार न हो तो उसे तुरंत नजदीकी हेल्थ सेंटर पर ले जाएं
लू लगने के ये हैं लक्षण
-शरीर में पानी की कमी
-उल्टी, तेज बुखार
-कमजोरी, सिर दर्द, चक्कर आना
– हार्ट अटैक, स्ट्रोक
-कार्डियोवैस्कुलर कांप्लीकेशन
आज का तापमान: चालीस के बार जिलों के नाम
चतरा : अधिकतम:- 42 और न्यूनतम:- 28
गढ़वा : अधिकतम:- 43 और न्यूनतम:- 22
लातेहार : अधिकतम:- 41 और न्यूनतम:- 28
लोहरदगा : अधिकतम:- 40 और न्यूनतम:- 26
पलामू : अधिकतम:- 43 और न्यूनतम:- 28
हजारीबाग : अधिकतम:- 40 और न्यूनतम:- 26
पूर्वी सिंहभूम : अधिकतम:- 40 और न्यूनतम:- 27
सरायकेला : अधिकतम:- 40 और न्यूनतम:- 26
पश्चिमी सिंहभूम: अधिकतम:- 41 और न्यूनतम:- 26
सिमडेगा : अधिकतम:- 40 और न्यूनतम:- 25