रांची: राजधानी रांची के डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के जन्तु विज्ञान विभाग में आज विश्वविद्यालय के खेल विभाग के द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया।
इस समारोह मे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ0 तपन कुमार शांडिल्य ने भारत के दो प्रमुख मुक्केबाजी कोच कैप्टेन बीबी मोहंती, द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त तथा लक्खा सिंह, ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त को विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जल्द ही विश्वविद्यालय में खेलों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जाएगा और विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा।
इस कार्यक्रम मे खेल निदेशक डॉक्टर अभय सागर मिंज, जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर जी सी बास्के तथा विभाग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।