लातेहार: आसन्न लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर लातेहार जिला प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।
प्रत्येक मतदाता की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह के निर्देश पर स्वीप के तहत कल जिला स्तरीय मानव श्रृंखला बनाया जायेगा। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इसी क्रम में आज जिला सूचना एवं जनसंपर्क परिसर से मतदाता जागरूकता वाहन को स्वीप नोडल पदाधिकारी अनिल मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस जागरूकता वाहन के माध्यम से जिला वासियों से कल आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जायेगा। इसका मुख्य उद्देश्य आसन्न लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करना है।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कल कृषि कार्यालय से सुबह 6 बजे जिला स्तरीय मानव श्रृंखला बनाकर व मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने जिला वासियों से इसमें शामिल होने की अपील की है।
मौके पर मुख्य रूप से सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सह सोशल मीडिया पदाधिकारी सुधा राज, क्लर्क विवेक कुमार, क्लर्क कुमार गौरव विशाल, कार्यालय कर्मी सूर्यतनय सिंह उपस्थित थे।