रामगढ़ : रामगढ़ जिले के अंचल हमेशा सुर्खियां बटोरती आई है और आए दिन लोग अपनी समस्याओं और अंचल से जुड़े काम को लेकर अंचलो का चक्कर काटते है और अंचल में कई ऐसे मामले हैं जो वर्षों से लंबित पड़े हैं।
बीते महीने भ्रष्टाचार का नमुना देखने को मिला जिस पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रामगढ़ सदर अंचल के कर्मी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इसके बावजूद अंचलो में सुधार नहीं आई है। वही रोशन कुमार सुल्तानिया ने मांडू अंचल में हो रहे समस्याओं को प्रेस से वार्ता करते हुए कहा की 1 वर्षों से मांडू आंचल का चक्कर लगा रहे हैं।
मांडू अंचल आते-आते थक गए हु। मांडू अंचल कार्यालय में हमारे खाता नंबर तीन प्लॉट नंबर 197 का मोटेशन का कार्य 1 वर्षों से रुका पड़ा है। कई बार मोटेशन के लिए कागजात देता हूं गायब हो जाता है। कभी रिजेक्ट कर दिया जाता है मैं काफी परेशान हूं। हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। मेरा मोटेशन का काम नहीं हो रहा है। मैं काफी परेशान हूं।
उन्होंने कहा की बिना पहुंच और पैरवी के अचल का काम आसानी से नहीं होता है। उन्होंने रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा है कि हमें न्याय दिया जाय।