महुआडांड़ : मनिका विधानसभा प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान ने महुआडांड़ का दौरा किया, गुरुवार को जिला परिषद भवन परिसर में मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करके लोकसभा चुनाव पर चर्चा कि साथ ही 11 मई को होने वाले चतरा लोकसभा क्षेत्र के सिमरिया में होने वाले मोदी के सभा में जाने पर चर्चा कि गई।
मौके पर मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष भानू प्रसाद, मनिका विधानसभा कोर कमिटी सदस्य संजय जयसवाल, महामंत्री जमूना प्रसाद, महामंत्री सुनील जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष मोहन यादव, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय राय, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शकील अहमद अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं।