पथरगामा: शनिवार को शाम में पथरगामा मुख्य चौक पर मास्क चैकिंग अभियान चलाया गया। अंचलाधिकारी संतोष बैठा की अगुवाई में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।
मास्क जांच अभियान के दौरान कई लोगों को मास्क नही पहनने पर फाइन किया, तो वहीं कई लोगों को मास्क पहनने की चेतावनी देकर छोड़ा गया। अंचल उपनिरीक्षक सुशील कुमार पंडित फाइन काट रहे थे। जांच अभियान के दौरान देखा गया कि कई लोग मास्क को दिखावे के लिए या पुलिस से बचने के लिए मास्क पॉकेट में रखे हुए थे । पुलिस को देखते ही मास्क पहन लेते थे।
सीओ ने कहा कि मास्क चेकिंग को ले लोगों में जागरूकता लाने का प्रशासान प्रयास कर रहा है। लोगों को भी इस महामारी को लेकर जागरूक एवं सतर्क रहने की जरूरत है।