सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला: सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी का चुनाव कार्यालय का सरायकेला नगरपंचायत क्षेत्र में शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया।
झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो नेता सोनाराम बोदरा एवं कांग्रेस नेता राज बागची द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इस अवसर पर झामुमो एवं कांग्रेस के नेताओं सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यालय उद्घाटन पश्चात झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शिवेंदु महतो ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव विचारधारा की लडाई है। सिंहभूम सीट से झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी की भारी बहुमत से जीत सुनिश्चित करने हेतु सभी कार्यकर्ता कमर कस चुके हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है।
जिसकी रक्षा करने के लिए इंडी गठबंधन कमर कस चुकी है। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा विगत तीस वर्षों बाद लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी का झामुमो चुनाव चिन्ह तीर धनुष है। जिससे कार्यकर्त्ताओं के साथ साथ पार्टी समर्थकों में भी एक अलग उत्साह का माहौल है।
उन्होंने कहा सरायकेला विस क्षेत्र से इस बार रिकार्ड वोट की बढत झामुमो को मिलने जा रही है जो पुरे संसदीय क्षेत्र में निर्णायक साबित होगी। कांग्रेसी नेता राज बागची ने कहा कि सांसद गीता कोड़ा ने अपने पांच वर्षो के कार्यकाल में कुछ भी नही किया, वो जनता से भी हमेशा दूरी बना कर रखी।
इस तरह उन्हे अब जनता के समक्ष जाकर अपने लिए वोट मांगने का अधिकार नही रहा। वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यकिंकर दाश उर्फ रूईदास ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य, झामुमो नगर अध्यक्ष बडबाबु सिंहदेव, लीपु महांती, झामुमो केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, टुकुन भंज, राजेन मुर्मू, सपन कमीला सहित काफी संख्या में झामुमो एवं कांग्रेस के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।