परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट
जयनगर : थाना कांड संख्या 114/23 दिनांक 09/06/23 धारा 272,273,420,467,468,471,120 बी भादवि एवं 47A,47B,47E,52B,55 उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त 1.पंकज कुमार यादव पिता रामेश्वर यादव उम्र 26 वर्ष ग्राम डूमरडीहा थाना जयनगर, 2. बिपिन्न कुमार पिता इंद्रदेव यादव ग्राम कुमरहुवा थाना रजौली जिला नवादा (बिहार)3.पवन कुमार यादव पिता शंकर यादव उम्र 23 वर्ष ग्राम चेचाई थाना कोडरमा, 4.पवन पासवान पिता जगदेव कुमार पासवान उम्र 20 वर्ष ग्राम चेचाई थाना जिला कोडरमा, 5. संदीप यादव पिता विजय यादव उम्र 20 वर्ष ग्राम बदडीहा थाना जिला कोडरमा, 6.महेश यादव पिता स्व राधे यादव उम्र 22 वर्ष ग्राम बदडीहा थाना जिला कोडरमा को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशनुसार मंडल कारा कोडरमा में भेज दिया है।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा ने बताया उपरोक्त लोगों के द्वारा बांझेडीह फोर लाइन पंकज कुमार यादव के नए मकान में बड़े पैमाने पर अवैध अंग्रेजी शराब बनाया जा रहा था।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस प्रकार अवैध रूप से स्प्रीट एवं केमिकल मिलाकर नकली शराब तैयार कर बोतल बंद कर उस पर नकली ब्रांड का लेबल तथा झारखंड उत्पाद का नकली स्टिकर लगाकर अवैध नकली अंग्रेजी शराब का निर्माण एवं बिक्री करना एक संज्ञेय अपराध है। मौके पर सहायक अवर निरीक्षक सतवीर सिंह, हवलदार विनय रविदास, उमेश प्रसाद सहित कई लोग छापामारी में मौजूद थे।