खूंटी: महागठबंधन से अलग राह चलते हुए झामुमो के निर्दलीय नेता सह पूर्व कोलेबीरा विधायक बसंत लोंगा गांव गांव पहुँच कर आमजनों से संपर्क साधने में जुटे हैं।
कोलेबीरा के पूर्व विधायक रह चुके बसंत लोंगा लोकसभा में अपना भाग्य आजमा रहे हैं उन्होंने कहा कि झामुमो की कार्यशैली से असंतुष्ट होकर वे लोकसभा के चुनाव में मैदान पर हैं। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि जीतने के बाद वे गठबंधन का समर्थन करेंगे।
बसंत लोंगा ने कहा की भारत एक लोकतांत्रिक देश है राजतांत्रिक देश नहीं है। जबतक झारखण्ड के लोगों में सूझबूझ होगी जागरूकता होगी कोई भी व्यक्ति कानून को बदल नहीं सकता कोई भी व्यक्ति भारत के चुनाव प्रथा को बदल नहीं सकता, शासक अथवा राजा चुनने का अधिकार यहां की जनता को है। उन्होंने कहा कि यहां एक अच्छी शिक्षा नीति, अच्छी कृषि नीति और बेहतर शासन व्यवस्था होनी चाहिए।
पूर्व विधायक सह खूंटी लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी बसंत लोंगा ने कहा कि आपका एक एक वोट महत्वपूर्ण।है। एक व्यक्ति के मतदान से सरकार बना सकते हैं बिगाड़ सकते हैं। उन्होंने कहा आज हम हिंदुत्व के चक्कर मे न पड़ें आज आदिवासी ही नही बचेगा तो हिंदुत्व बचाकर क्या करेंगे। देश का संविधान आप बचा सकते हैं एक अंगुली से बटन दबाएंगे तो आपकी चुनी सरकार होगी। आप देश और संविधान के मालिक हैं। यह लोकतांत्रिक देश है।