नयी दिल्ली: चांद पर भारत ने इतिहास रच दिया है. इसरो का चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर गया.
इसरो के मुताबिक, लैंडर ने तय समय 6.04 बजे चांद पर लैंड करने में सफलता पायी. इस दौरान इसरो ने बेंगलुरु में मिशन के कंट्रोल कॉम्पलेक्स से लैंडिंग की पूरी प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट किया.
संभावना जतायी जा रही है कि इसरो के इस मिशन से चांद के रहस्यों से जल्द पर्दा उठेगा.