जल शक्ति अभियान के तहत शहर के गांधी मैदान में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
हज़ारीबाग़: जल शक्ति अभियान के तहत बुधवार की सुबह शहर के हृदयस्थली माने जाने वाले वार्ड संख्या 12 स्थित मटवारी गांधी मैदान परिसर में स्थानीय वार्ड पार्षद मिथलेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम की महापौर रोशनी तिर्की, उपमहापौर राजकुमार लाल और कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद हुए और अपने- अपने हिस्से का वृक्ष लगाया| उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत यहाँ मैदान के राउंड पाथवे ट्रेल के किनारे- किनारे करीब 21 फलदार और छायादार वृक्ष लगाया गया| लगाए गए सभी वृक्षों में बांस का ग्रेवियन भी लगाया गया है |वृक्षारोपण करने के पश्चात् सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की वृक्ष और जल है तो जीवन है| ऐसी परिकल्पना हमलोगों के द्वारा किया जाता रहा है| इसी परिकल्पना को संचित करने के लिए जल शक्ति अभियान की शुरुआत कर अधिक- से- अधिक वृक्ष लगाकर और जल संचय कर जीवन को संचय कर सकते है| उन्होंने कहा की जन- जागरूकता से ही वृक्ष और जल का संरक्षण और संचयन संभव है| उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की आइये हमसभी मिलकर वृक्षों का और जल का संरक्षण करें और धरती को हरा- भरा बनाएं रखें| महापौर रोशनी तिर्की और उपमहापौर राजकुमार लाल ने भी वृक्ष और जल की महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला |मौके पर विशेषरूप से स्थानीय वार्ड पार्षद मिथलेश कुमार सिन्हा, वार्ड पार्षद निपम खलको, वार्ड पार्षद अनिल प्रसाद सिन्हा, पार्षद सहयोगी राकेश इंद्र गुरु, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संजय प्रसाद, मनोज कुमार, राजीव आनंद, अशोक सिंह, त्रिलोकी नाथ, रिंकू वर्मा, संजय प्रसाद, अरुण कुमार सिन्हा, शशांक शेखर, रविश चन्द्र तिवारी, आलोक भारती, कुमुद गुप्ता, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद रहे |