कहा सरकार विशेष सत्र आहूत करे, आयोग का गठन पूर्ण करे,शक्ति दे
रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान झारखंड आंदोलनकारियों के लिए विशेष आहूत करने,झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग का पूर्ण गठन व शक्ति देने की मांग को लेकर आज प्रत्येक जिला में मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। इसी के तहत आज रांची जिला समिति के आध्यक्ष कुमोद कुमार वर्मा के अध्यक्षता में शहीद चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जूलूस निकाला गया।
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि सरकार झारखंड आंदोलकारियों के मामले में चेतना शून्य न कर ले। राज्य बनने के बाद से जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर राजकीय
मान – सम्मान,पहचान,पेंशन व नियोजन वगैरह की सुविधाएं मिलनी चाहिए थी ,नहीं मिलना इस राज्य के लिए विडम्बना है। आंदोनकारियों की स्थिति हाशिए पर है। कोई सुध लेने वाला नहीं है। कैबिनेट के फैसले व संकल्प का पालन नहीं हो रहा है।
राज्य सरकार फौरी स्तर पर कार्रवाई करते हुए झारखंड आंदोलनकारियों के लिए झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करे। राज्य में आंदोलकारियों की सरकार है तो झारखंड आंदोलकारियों के लिए आदर हो,उनकी भावनाओं के अनुरूप उन्हें व उनकेआश्रितों को जेल जाने की बाध्यता को सरकार समाप्त करते हुए सभी को समान रूप से राजकीय मान- सम्मान,पहचान,पेंशन व नियोजन वगैरह की सुविधाएं देने का काम करे।
मौके पर दिवाकर साहू,भुनेश्वर केवट, जयश्री दास,सरोजनी कच्छप,विनीता खलखो,मोनिका देवी,सीमा साहू,गणेश साहू, अशोक कुमार साहू,,अमर भेंगरा,अनिल उरांव, बाहा कच्छप ,मकड़ाली कच्छप, गोपाल महतो सहित अन्य बड़ी संख्या उपस्थित थे।