खूंटी: झारखंड की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी झारखंड पार्टी इस बार भी खूंटी लोकसभा क्षेत्र में अपना उम्मीदवार उतार रही है।
इस बार केंद्रीय समिति के निर्णय पर झारखण्ड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने खूँटी नगर पंचायत क्षेत्र की पूर्व पार्षद अर्पणा हंस पर अपना दाँव खेला है। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। अर्पणा हंस जिला हॉकी प्रबंधन समिति के पदाधिकारी भी है। खेल प्रबंधन में भी अपनी पहचान बना चुकी अर्पणा हंस लोकसभा चुनाव में दो राष्ट्रीय पार्टियों का मुकाबला करेंगी।
झापा के केंद्रीय अध्य्क्ष एनोस एक्का ने कहा कि खूँटी के लोग राष्ट्रीय पार्टियों से उब चुके हैं। इसलिए झारखंड पार्टी को लोगों ने अपना समर्थन जताया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम ने झारखण्ड में घोटाला करके लोगों को ठगा है। यहाँ गरीबों को बालू नहीं मिल रही है तो दूसरी ओर सरकार कालाबाजारी करने में जुटी हुई है और बड़े व्यवसायी बालू उठाव कर आलीशान बंगला फ्लैट बना रहे हैं।
लंबे समय तक खूंटी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने ही सांसद की कुर्सी पर कब्जा जमाया है लेकिन अबतक क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल लोगों को ठगने का काम करती रही है। इससे गरीब आदिवासी मूलवासी जनता ऊब चुकी है और परिवर्त्तन चाहती है।
ऐसे में झारखण्ड पार्टी ही एकमात्र है जो स्थानीय जनता की आवाज बनकर उभरेगी। राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों ने अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोटबैंक बनाकर इस्तेमाल किया है। राष्ट्रीय पार्टियां झारखण्ड में किसी अल्पसंख्यक को उम्मीदवार नहीं बनाया है। साथ ही महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले सत्तारूढ़ दल महिलाओं को टिकट देने से भी कतराते नजर आ रहे हैं। झारखण्ड पार्टी ने खूंटी लोकसभा के।लिए महिला उम्मीदवार उतारकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाया है।