बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत दुग्दा स्तिथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में इंडिया गठबंन्धन के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में शामिल होकर मुख्य रूप से 6 अप्रैल को नामांकन पर्चा दाखिल करने तथा 25 अप्रैल को होने वाली मतदान में अधिक से अधिक इंडिया प्रत्याशी मथुरा महतो के समर्थन में वोट हो यह सुनिश्चित करने को लेकर आपसी विचार विमर्श किया।
वही इंडिया प्रत्याशी मथुरा महतो ने मोदी जी की खामियां तथा जुमले वाजी की सरकार बताते हुए वर्तमान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के 5 साल में किए गए कार्यों को जनता के बीच जा जाकर बताएं। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। साथ ही कहा कि भाजपा प्रदेश चुनाव के समय 64 पार का नारा दिया था इसबार जनता 400 पार की भी हवा निकाल देगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस आर जे डी पार्टी के नेता भी शामिल थे।