रामगढ़। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति के तत्वधान में शनिवार को केंद्र सरकार की कूटनीति और राज्य सरकार की लूट नीति के खिलाफ शहर के सुभाष चौक में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद किस्कु ने किया। जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सदस्य संजीव बेदिया और राजकुमार महतो शामिल थे। मौके पर मुख्य अतिथि श्री फागू ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी में सबका साथ लेकर सब का विनाश कर देश में त्राहिमाम मचा रखा है। देश के कोने-कोने में आदिवासी एवं निरिह जनता को कत्लेआम करने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र यूपी में कमजोर ओर निरिह आदिवासी परिवार के 10 लोगों को हत्या कर इसका प्रमाण दे चुका है। देश में आदिवासी, पिछड़ी, हरिजन सहित अल्पसंख्यक परिवार इस सरकार से तंग आकर अपना जीवन एवं बच्चे का जीवन समाप्त करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। वही जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू ने कहा कि राज्य सरकार ने हरिजन, आदिवासी और पिछड़ों की जमीन लूटकर अदानी और अंबानी को देने का षड्यंत्र कर रही है। जिसका झामुमो पार्टी सड़क से सदन तक सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने की तैयारी में जुट गई है। श्री किस्कु ने कहा कि इस निकम्मी सरकार की 2019 के विधानसभा चुनाव में धूल चटाने का काम झामुमो पार्टी करेगी। केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया ने कहा कि झारखंड के गांव गांव एवं टोला टोला में झारखंडी डुगडुगी बजाकर इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस लुटेरे सरकार के मुखिया को जनता छत्तीसगढ़ भेजने का संकल्प ले चुकी है।
पुतला दहन कार्यक्रम में ये थे शामिल
केंद्रीय सदस्य महेंद्र मुंडा, सुदर्शन महतो, शिवकर करमाली, संतोष कुमार, बर्दू करमाली, मुकेश रावत, चित्रगुप्त महतो, गीता विश्वास, गीता देवी, पिंकी बेसरा, मो आलम, जावेद इराकी, सुशील कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, साजिद आलम, हाजी ताहिर हुसैन, मो साजिद अंसारी, मो अफरोज, मो इमाम उल, जग्गू करमाली, अनिल नायक, अरुण बनर्जी, सुनील शर्मा, मंगल चंद पटेल, सुखदेव महतो, चंदन करमाली, कालीचरण करमाली, प्रदीप बेदिया, वारिस अहमद, विनोद चौधरी, विक्रम कुमार, श्याम करमाली, अखिलेश यादव, सागर रजवार, बबलू खान, मुरलीधर कोठारी सहित कई लोग उपस्थित थे।