दहकते अंगारों पर चल शिवभक्तों ने दिया आस्था का परिचय
रामगढ़: रामगढ़ नगर परिषद वार्ड नं26 कैथा का मंडा पूजा सादगी और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। कोरोना काल के कारण मां पार्वती का पट इस वर्ष ग्राम में लोगों के घरों तक नहीं घुमाया गया।श्रद्धालु ग्रामीण महादेव मंडप पहुंच भगवान शिव व माता पार्वती की पूजन विधि पूर्वक किए।
दहकते अंगारों पर चलकर शिवभक्तों ने भगवान के प्रति अगाध आस्था का परिचय दिया।मंडा पूजा में विधिनुसार 45 शिशुओं का मुंडन संस्कार किया गया। आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने कहा कि कोरोना काल के कारण इस वर्ष मंडा पूजा सादगी के साथ, कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन करते हुए संपन्न हुआ। मंडा पूजा लोगों की आस्था और श्रद्धा से जुड़ा पर्व है।वहीं पार्षद देवधारी महतो ने कहा कि इस वर्ष बगैर मेले और छऊ नृत्य के मंडा पूजा किया गया।पूजा में ग्रामीण श्रद्धालु सम्मिलित हो भगवान का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना किए।इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव राजकुमार महतो,चुन्नीलाल महतो, ईश्वर ओहदार,नवनीत महतो,शक्ति महतो,जगलाल महतो,भैरव महतो, माथुर महतो,भोला महतो,छटू ओहदार,निर्मल महतो,कमलेश महतो सहित ग्रामीण उपस्थित थे।