रामगढ़: रामगढ़ नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नं 26 कैथा में मंडा पूजा 13 जून को सादगी के साथ किया जाएगा।मंडा पूजा को लेकर कैथा महादेव मंडप परिसर में बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता लोबिन महतो व संचालन वार्ड पार्षद देवधारी महतो ने किया।बैठक में आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से पिछले वर्ष की आयोजन समिति को ही चलायमान रखा गया है।अतएव इस वर्ष भी अध्यक्ष राजेश कुमार महतो महतो, सचिव राजकुमार महतो, कोषाध्यक्ष देवधारी महतो,वहीं संरक्षक गणेश राम महतो, संजय करमाली,पंचम महतो,डिया महतो, रतनलाल महतो,रामप्रकाश महतो, चुन्नीलाल महतो,बालदेव महतो , कुलदीप महतो,सुरेश दास पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन समिति के पदाधिकारी हैं।बैठक में कमेटी अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण मंडा पूजा सादगी के साथ और कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ मनाया जाएगा।मंडा पूजा में मां पार्वती का पट इस वर्ष घर तक नहीं घुमाया जाएगा।वहीं पार्षद देवधारी महतो ने कहा कि आयोजन बगैर मेले और छऊ नृत्य के संपन्न होगा। मंडा पूजा में जरूरी सभी विधान विधि पूर्वक किए जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से नीतीश पांडे उपाध्यक्ष संदीप महतो,अमित कु दास,परितोष चटर्जी,अजय आस्था,विनय कुमार,ईश्वर ओहदार,जगलाल महतो,रूपलाल महतो,बालिस राम महतो,हेमलाल महतो,राजेंद्र महतो,भीम महतो बहाली ओहदार, करमचंद महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे।