सिरका : अरगड्डा नीचे धौड़ा में कर्मा महोत्सव समाज के लोगों ने कर्म पेड़ डाली की के समीप पूजन कर मनाई। इसमें मुख्य रूप से भाजपा एससी मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी सह अरगड्डा महाकाल मंडली अध्यक्ष सूरज पासवान उर्फ सिक्की उपस्थित हुए। सभी लोग पारंपरिक मांदर की थाप धुन के साथ नृत्य, गान प्रस्तुती पर थिरकें। पूजा महत्व नियमों को दर्शाते हुए, महिला व्रतियों ने अपने भाईयों की सुखमय जीवन व रक्षा कामना किया। मौके पर रिकी पटवा, मुन्नू सागर, अभय कुमार साहनी, मोहन राम, टिंकू कोल, बिट्टू राम, राजा ठक्कर आदि उपस्थित थे।