★ चाईबासा पुलिस लाइन केंद्र में संचालित टीका केंद्र पर कुल 89 व्यक्तियों को कोविड-19 टीका से किया गया अच्छादित
रामगोपाल जेना
चाईबासा: सिंहभूम(कोल्हान) क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व तथा पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह के उपस्थिति में आज मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित पुलिस लाइन केंद्र में कार्यस्थल टीकाकरण संचालन के तहत टीका केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय) सुधीर कुमार, सार्जेंट मेजर पुलिस लाइन मंटू यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। आज संचालित उक्त टीका केंद्र पर 18 से 45 आयु वर्ग के कुल 79 और 45 वर्ष से अधिक आयु के कुल 10 व्यक्तियों को वायरस संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 टीका लगाया गया।