50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों के बीच किया धान बीज का वितरण
चतरा से महेंद्र कुमार यादव
चतरा: सिमरिया प्रखंड कार्यालय में शनिवार को श्रम मंत्री सत्यानन्द भोगता ने धान बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान किसानों के बीच 50% अनुदानित राशि पर बीज वितरण किया गया। ततपश्चात मंत्री द्वारा उपस्थित लाभुकों के बीच वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और आवास स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कहा कि हेमंत सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। किसानों के लिए सरकार पूरी ततपरता से उनके साथ खड़ी है और सरकार की बेहतर प्रयास के कारण ही किसानों को समय पर उन्नत किस्म की बीज 50% अनुदानित राशि पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में प्राकृतिक आपदा से फसलों का हुए नुकसान का भरपाई के लिए सरकार ने तुरंत सर्वे करवा कर किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। हांथीयों या जंगली जानवरों द्वारा भी फसलों के हुए नुकसान पर सरकार ने राहत प्रदान करने का कार्य कर रही है और उनके बीच मुवावजा का भुगतान किया जा रहा है। किसानों को तकनीकी युक्त खेती के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है और आधुनिक यंत्रों द्वारा खेती करने के लिए किसानों को चयनित कर प्रशिक्षित कराया जा रहा है। सरकार द्वारा अनुदानित राशि पर खेती कार्य के लिए आधुनिक यंत्र कृषि विभाग के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने किसानों को इसका लाभ उठाने की अपील की है। किसानों को लाभ पहुँचाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। मौके पर उनके साथ एसडीओ सुधीर कुमार दास, सीओ छोटेश्वर कुमार दास, बीसीओ देवराज प्रसाद, राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, राजद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शारदा देवी, मंत्री प्रतिनिधि सुबोध कुमार पांडेय, राजद प्रखंड अध्यक्ष बिरेन्द्र यादव सहित किसान शामिल थे।