रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र लांजी पहाड़ में गुरुवार की सुबह 7:30 बजे सर्च अभियान के दौरान आईडी विस्फोट होने से झारखंड जगुवार के तीन जवान शहीद हो गए। जबकि दो घायल है। घायलों को एयरलिफ्ट रांची भेजा गया। जबकि कांस्टेबल हरिद्वार शाह (पलामू), कांस्टेबल किरण सुरीन (सिमडेगा), हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित (गोड्डा) शहीद हो गए। जबकि कांस्टेबल दीप टोपनो (खूंटी), कांस्टेबल निक्कू उरांव (लातेहार) गंभीर रूप से घायल हैं।