लातेहार: पिछले कुछ दिनों से लातेहार जिले में सड़क दुर्घटना में इजाफा देखने को मिल रहा है। इन सड़क दुर्घटनाओं की वजह तेज रफ्तार बन रही है।
तेज रफ्तार के कारण वाहन चालक वाहन पर से नियंत्रण खो दे रहे हैं, जिसकी वजह से वह दुर्घटना का शिकार हो जा रहे है। आज हेरहंज थाना क्षेत्र में भी अहले सुबह एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये दोनो मध्य प्रदेश के सिंगरौली से हजारीबाग जा रहे थे की तभी इनकी कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी की आस पास के ग्रामीण वहां पर जमा हो गए और तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचे दोनों को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान लवनाथ सिंह (उम्र 56 वर्ष) पिता केदार सिंह, ग्राम भण्डार टोला, कपका, थाना बरकट्ठा, हजारीबाग और रितिक कुमार सिंह (उम्र 22 वर्ष) पिता बिजेंद्र कुमार सिंह, ग्राम होलम गाड़ा खुर्द, थाना चतरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।