@रंजीत पाण्डेय
लातेहार: आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर लातेहार जिला प्रशासन के द्वारा लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
चतरा संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत लातेहार जिले में दो विधानसभा क्षेत्र मनिका और लातेहार के 557912 (22-01-2024 तक) मतदाता मतदान करेंगे। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इसमें 22 हजार 644 नये वोटर है जिनकी उम्र 18 से लेकर 19 वर्ष के बीच है।
साथ ही 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की बात की जाए तो आठ हजार 693 वोटर है, इनमें भी 100 वर्ष अधिक वोटरों की बात की जाए तो इनकी संख्या सौ के पार है। इतना ही नहीं इस बार 7 हजार 833 दिव्यांग मतदाता भी मतदान में हिस्सा लेंगे। जिले में 679 बूथ बनाए गए हैं और सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प का निर्माण करवाया गया है।
बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था
इस संबंध में पीडब्लयूडीएस के वरीय अधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम कहती हैं कि लातेहार जिले के दो विधानसभाओं की बात की जाए तो मनिका विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 4273 है और लातेहार विस क्षेत्र में 3560 दिव्यांग मतदाता है।
जिले में बने सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था किया जा रहा है। जिले के 679 बूथों पर दिव्यांगों को मतदान करने में असुविधा ना हो इसके लिए बूथों पर रैम्प का निर्माण करवाया गया है। मतदान के दिन उनकी सुविधा के लिए व्हील चैयर की व्यवस्था रहेगी।
प्रखंड वार दिव्यांग मतदाताओं की संख्या
लातेहार 1164
चंदवा 865
बालूमाथ 781
बारियातू 528
हेरहंज 222
मनिका 1934
बरवाडीह 1330
गारू/सरयू 365
महुआडांड 644