महुआडांड़ : प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार रात आठ बजे एसडीओ रतन कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद डॉ रवि कुमार उराँव से अस्पताल में सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का जानकारी ली, दवाओं के स्टॉक पंजी को जांचा, इस दौरान उन्होंने प्रसव कक्ष, मरीजों की संख्या, मरीजों को मिलने वाले लाभ, आयुष्मान कार्ड, प्रसूति महिलाओं को भोजन मेनू के अनुसार दिए जाने आदि की विस्तृत जानकारी ली साथ ही कई दिशानिर्देश भी दिए। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं।
इस संबंध में एसडीओ श्री सिंह ने बताया कि औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल मे सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ लोगों को मिल पा रहा है या नहीं, दवा उपलब्ध है या नही समेत कई जानकारी लेनी थी।