रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: मंगलवार 15 जून, 35 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक शमीर भटाचार्य उम्र 35 वर्ष, पिता शान्तु भटाचार्यजी दंदा साई वार्ड नं० 5 का निवासी था। तथा गमारिया में काम करता था और गमारिया में ही रहता था। पिछले दिन वह अपने घर आया था, ज्यादा नासा कर के अपने घर मे था। अचानक ही उसे चचेरे भाई टुकु भटाचार्यजी शौचालय के लिए जा रहे थे, तभी उनकी नज़र अचानक ही सीढ़ी की ओर पडी। उन्होंने देखा शमीर भटाचार्यजी सीढ़ी के उपर रोले में साड़ी से फांसी लगाया हुआ है। उन्होंने तुरंत जाकर साड़ी खोलकर उतारा तथा पड़ोस के लोगो को बुलाकर तुरत ही अनुमण्डल अस्पताल लाया। जहाँ पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के माता पिता रौरकेला में रहते है, उन्हें सूचना दे दी गई है। पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने पर जाँच पड़ताल कर के रेलवे अस्पताल स्थित शीत गृह में रख दिया गया है। काल पोस्टमार्टम किया जाएगा।