लौकेश सिंह की रिपोर्ट
मनातू: पलामू जिले के मनातू प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील प्रकाश सिन्हा द्वारा भारत की आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि बिगूसाहू, विधायक प्रतिनिधि उद्देश्य यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, जूनियर इंजीनियर मनोज कुमार , गिरेंद्र सिंह, एवं ब्लाक के कर्मचारी शामिल थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया भारत की आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम पौधारोपण कार्यक्रम से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानवता से संबंधित है। जितना पौधा लगेंगे उतना ही मानव जीवन का उत्थान होगा।पौधा लगने से ही प्रकृति के संतुलन एवं मानसून बरकरार रहेगा। पौधा से ही मानव जीवन का ऑक्सीजन मिलता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील प्रकाश सिन्हा ने प्रखंड वासियों से अपील की है कि आप प्रत्येक व्यक्ति अपने घर खेतों में पौधारोपण का कार्य करें।मौके पर जनप्रतिनिधियों के अलावे प्रखंड के कर्मचारी उपस्थित थे।