महुआडांड़ : लोकसभा चुनाव को लेकर चतरा लोकसभा क्षेत्र महुआडांड़ के पंचायत हामी अंतर्गत आम बगीचा मैदान में रविवार भाजपा महुआडांड की ओर से पथ सभा आयोजित कि गई।
जहां हामी पंचायत के प्रभारी सह मंडल महामंत्री जमूना प्रसाद के नेतृत्व में चौपाल लगाया गया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इधर परहाटोली पंचायत में मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद के नेतृत्व में चौपाल लगाया गया। जहां भाजपा के 10 वर्षों के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आने वाले 2047 तक के कार्यक्रम को बताया गया।
हामी पंचायत के चौपाल में आये सैकड़ो ग्रामीणों ने फिर एक बार मोदी सरकार के नारे लगाये, मनिका विधानसभा के कोर कमिटी सदस्य भुवनेश्वर सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की नेतृत्व में देश बहुत मजबूत हुआ, विश्व के पटल में एक अलग पहचान बनी।
कांग्रेस 70 सालों से भारत के गरीब जनता को छलने का कार्य है।भाजपा सरकार के दौर में हर नागरिको को अधिकार मिल रहा है।राम मंदिर का फैसला आया, मंदिर भी बना, कहा चतरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कालीकरण सिंह को हम भारी मतो से जीत दिलाकर मोदी जी 400 पार के नारे को साकार करें।
मौके पर भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष केशवर प्रसाद, पंचायत संयोजक, सुरेश नाथ शाह, कामख्या नाथ शाह, संजय राय समेत बूथ अध्यक्ष दशरथ नगेसिया, कपील देव सिंह, रघुनाथ राम, विशनाथ राम, केशवर यादव, उदय यादव, भानू प्रसाद आंनद नाथ शाह, अजय उरांव राम जायसवाल प्रदीप नाथ शाह रामनाथ नायक दशरथ यादव सुखराम खेरवार सोमराज यादव सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता महिला पुरुष उपस्थित थे।