बरही से प्रमोद विश्वकर्मा बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही थाना अंतर्गत केवाल में संचालित पशु आहार मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री के परिसर में स्थित सुखी झाड़ियों, आम के बागान, अरहर के फसल में अचानक आग लग गई।
आग की लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीणों व फैक्ट्री के लोगों को उसपर काबू पाना मुश्किल पड़ गया। देखते ही देखते परिसर में लगा करीब 250 आम का पौधा एवं अरहर फसल आग के आगोश में चला गया और नष्ट हो गया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। वहीं बिजली का एक ट्रांसफार्मर भी जलकर नष्ट हो गया।
गलिमत रही कि उक्त फैक्ट्री के संचालक अधीर कुमार सिंह उर्फ राज सिंह चौहान द्वारा अग्निशमन विभाग बरही को फोन करने के बाद पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पा लिया, नहीं तो फैक्ट्री भी आग कि आगोश में जा सकता था। फैक्ट्री संचालक को करीब 5 करोड़ का नुकसान होता।
इस बाबत फैक्ट्री के संचालक अधीर कुमार सिंह उर्फ राज सिंह चौहान ने बताया कि परिसर में फैक्ट्री के परिसर में आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी तक नहीं हुई है। अगलगी से करीब चारलाख का आम के पौधे, करीब एक लाख के अरहर के फसल एवं बिजली के लिए लगा ट्रांसफार्मर जलकर नष्ट हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाते हुए फैक्ट्री को बचा लिया नहीं तो बहुत बड़ी क्षति उन्हें होती। दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री को पूरी तरह से बचा लिया इसके लिए दमकल कर्मियों को उन्होंने साधुवाद दिया।