कुंदा व प्रतापुपर बीपीओ का नही हुआ स्थानांतरण
चतरा/मयूरहंड। जिला स्तर पर कुंदा व प्रतापपुर प्रखंड में पदस्थापित मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) को छोड़ सभी का किया गया स्थानांतरण। वहीं मनरेगा के जेई का भी स्थानांतरण किया गया है। मयूरहंड बीपीओ अजय कुमार सिन्हा व कंनीय अभियंता मनोज कुमार को पथलगड्डा, जबकि कंनीय अभियंता प्रिंश कुमार बक्शी का स्थानांतरण टंडवा प्रखंड में किया गया। वहीं इटखोरी बीपीओ निरंजन कुमार सिंह को कान्हाचट्टी, प्रबल प्रताप सिंह कान्हाचट्टी से टंडवा, राकेश कुमार सिंह सिमरिया को इटखोरी, जितेंद्र कुमार गिद्धौर को मयूरहंड, निरंजन कुमार पासवान हंटरगंज को चतरा, सुबोध कुमार पासवान पत्थलगडा को हंटरगंज, राजीव रंजन सिंह चतरा को सिमरिया, राजेश्वर कुमार टंडवा को लावालौंग, राजेश कुमार पासवान लावालौंग को गिद्धौर प्रखंड में पदस्थापित किया गया है। इसी प्रकार लगभग सभी प्रखंड में पूर्व से पदस्थपित मनरेगा के जेई को भी इधर-उधर किया गया है।