बरही से प्रमोद विश्वकर्मा/बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : भाजपा द्वारा रांची सचिवालय घेराव कार्यक्रम में हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के नेतृत्व में बरही से भी भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
जानकारी बरही भाजपा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष अमित साहू व सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव ने देते हुए बताया कि हजारीबाग जिले से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हेमंत सरकार के खिलाफ रांची में सचिवालय घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए।
सचिवालय घेराव कार्यक्रम में बरही से भाजपा के वरिष्ठ नेता अंबिका सिंह, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव व डोमन पांडे, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार साहू आदि बरही से रांची गए।