पाकुड़ : सेवा और समर्पण अभियान के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर प्रारंभ कियष्े गये कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कई कार्यक्रम किया गया।भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि जायसवाल के नेतृत्व में पाकुड़ नगर के निजी होटल में ओबीसी मोर्चा के तत्वाधान में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को साथ ही साथ पाकुड़ नगर के सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया गया सम्मान समारोह में सभी लाभार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को अंग वस्त्र देकर माला पहनाकर सभी नागरिकों को सम्मानित किया गया ।मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष बलराम दुबे,नगर अध्यक्ष तारक भगत,मोर्चा के जिला महामंत्री विवेक बर्मन ,जिला उपाध्यक्ष सन्नी तिरथानी,ओबीसी मीडिया सह प्रभारी सागर खत्री ,जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडे भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज साहा किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह राजा साहा मौजूद थे।वहीं सेवा ही संगठन के तहत आज किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सबरी पाल के नेतृत्व में नगर परिषद,पाकुङ के सफाई कर्मियों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया।मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिकेत गोस्वामी,स्वच्छता पर्यवेक्षक नगर परिषद मधुसूदन साहा,अनामिका कुमारी मौजूद थे। इस अवसर पर भाजपा नेत्री शबरी पाल ने कहा कि पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मी को राशन का वितरण किया गया यह कर्मी स्वच्छता योद्धा के रूप में हमारे बीच सेवा में लगे रहते हैं।उनके इस समर्पण भाग को हम सभी भाजपा कार्यकर्ता सलूट करते हैं।वहीं लगातार तीसरी बार भाजपा पाकुड़ नगर द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के अध्यक्षता एवं भाजपा के पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता के गरिमामय उपस्थिति में लगातार तीसरी बार पाकुड़ नगर के सभी बुथो से संदेश पत्रक मोदी को भेजने का कार्यक्रम किया गया।